फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरी में पुलिस के चार क्वार्टर चढ़े आग की भेंट

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। चमेरा पावर स्टेशन खैरी के संजपोई में पुलिस जवानों के चार आवास आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि अग्निकांड में किसी प्रकार की मानवीय क्षति नहीं हुई है। मगर इसमें आवासों में जवानों का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इसमें फर्नीचर सहित अन्य सामान शामिल था। प्रारंभिक जांच में आग से करीब दस लाख के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। आग की घटना बुुधवार शाम को पेश आई। आग लगने का का कारण प्रारंभिक जांच में शॉट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। वहीं जिला प्रशासन ने संबंधित पटवारी को मौके पर भेजा गया है। पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर नुकसान के सही आकलन का पता चल पाएगा। वहीं, पुलिस जवानों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम खैरी के संजपोई में पुलिस कर्मचारियों के एक आवास में आग लग गई। आवास से धुंआ निकलता देख अन्य आवासों में रहने वाले परिवार कमरों से बाहर आ गए। इसके बाद देखते ही देखते आग साथ बने तीन आवासों में फैल गई। आगजनी की घटना के बारे फौरन एनएचपीसी फायर कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद फायर कर्मचारी दमकल वाहन समेत घटनास्थल पर पहुंचे। मगर गाड़ी के पहुंचने तक चारों आवास जलकर राख हो चुके थे। वहीं दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया। इससे आग एनएचपीसी की कालोनी तक नहीं पहुंच पाई। इस अग्निकांड में करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस जवानों के परिवार के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। एसडीएम डलहौजी गौरव चौधरी ने बताया कि खैरी में हुए अग्निकांड की घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पटवारी को मौका करके नुकसान का आकलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस आग लगने के सही कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें