फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खेडी मनिहार में रास्ते में जलभराव की समस्या से निजात कम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

फलावदा मार्ग स्थित गांव खेड़ी मनिहार के रास्ते में जलभराव की समस्या अरसे से चली आ रही है। इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान का कहना है कि कुछ लोग अपने घर के सामने नाली निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। जिसके चलते उक्त समस्या बनी हुई है।
फलावदा मार्ग पर कस्बे से तीन किलोमीटर दूर गांव खेड़ी मनिहार स्थित है। इसकी आबादी लगभग पांच हजार है। इसमें जाट समाज के साथ मुस्लिम, धींवर और दलित रहते हैं। गांव के मध्य से एक रास्ता फलावदा रोड को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रास्ते के प्रारंभ में ही हर समय गंदे पानी का जमावड़ा रहता है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही जलभराव के कारण गंदगी भी पसरी रहती है। इस समस्या की ओर न तो ग्राम प्रधान ने तथा न ही तहसील अधिकारियों ने ध्यान दिया है। जिस कारण काफी लंबे समय से समस्या चली आ रही है। इस संबंध में ग्राम प्रधान जगपाल सिंह का कहना है कि जलभराव की यह समस्या नाली निर्माण नहीं होने के कारण है। जिस स्थान पर जलभराव की समस्या है उसके आसपास के कुछ लोग अपने घरों के सामने नाली का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। जिस कारण घरों का पानी रास्ते पर आने से जलभराव और गंदगी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए खड़ंजे का निर्माण ऊंचा कराया जा रहा है। इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं उनका कहना है कि उनके गांव में 229 शौचालय निर्माण का लक्ष्य था। उसे पूरा कर लिया गया है।
मुख्य बातें
ग्राम प्रधान बोले, कई ग्रामीण नहीं करने दे रहे नाली का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें