फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर चला हंगामा , मतदाताओं में दिखा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मोदीपुरम क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा चलता रहा। कई बूथों पर प्रत्याशी आपस में भिड़े तो पुलिस से भी झड़प हुई।
विज्ञापन

कृष्णा और हेरिटेज स्कूल में मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पल्लवपुरम फेज-वन के जेएस एकेडमी और बारात घर पर बने बूथों पर भी कई बार झड़प हुईं। शाम को जेएस एकेडमी के बूथ पर फर्जी वोट डालने का प्रयास हुआ। एक युवक दौराला में वोट डालने के बाद इस बूथ पर वोट डालने पहुंचा। जिसकी दरोगा से नोकझोंक हो गई। पीठासीन अधिकारी ने अंगुली पर स्याही लगी देख मतदान कराने से इंकार कर दिया। डौरली के बूथ पर फर्जी वोट डलवाने को लेकर भाजपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कई बार झड़प हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रत्याशियों को वहां से बाहर कर दिया।
बुजुर्गों में दिखा जोश
मोदीपुरम। इस बार मतदान करने में बुजुर्गों में ज्यादा जोश देखने को मिला। अधिकांश बुजुर्गों को उनके परिजन मतदान कराने के लिए लेकर पहुंचे। जो बुजुर्ग चोट लगने या बीमार होने पर चल नहीं सकते, उन्हें परिजन या प्रत्याशी समर्थक लेकर पहुंचे। जेएस एकेडमी के बूथ पर 81 वर्षीय प्रकाशवती भी अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंचीं।
विज्ञापन

सूची से नाम गायब होने पर भड़की महिलाएं
पल्लवपुरम में मतदाता सूची से नाम गायब मिलने पर कई महिलाओं ने पीठासीन अधिकारी के समक्ष हंगामा खड़ा कर दिया। अक्षरधाम कॉलोनी, ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी और पल्लवपुरम फेज-दो डबल स्टोरी के लोगों की वोटें गायब मिलीं। डबल स्टोरी निवासी जावेद, शौकीन, एहसान, अयूब खान, नइमा, रेशमा, राजीव, आशा, जमीर खान, नूर मोहम्मद, राजपाल, वसीम खान, फुरकान, गुलशन, हिना खातून आदि ने वोट गायब होने पर हंगामा किया। वहीं, पल्लवपुरम फेज-एक और जेएस एकेडमी के बूथ पर भी सूची से नाम कटने पर महिलाओं ने हंगामा किया। आकांक्षा हाईटस कॉलोनी से सभी की वोट काटने की शिकायत जिपं. सदस्य मीनाक्षी भराला ने चुनाव अधिकारी से की है।
विज्ञापन

एक घंटे खराब रही मशीन
पल्हैडा मतदान केंद्र पर मशीन खराब होने के कारण सुबह 8 बजे की मतदान शुरू हो सका। जिसके चलते मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खूब लगी रही भीड़
मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की परिधि में किसी को भी आने की अनुमति नहीं थी। लेकिन प्रत्याशी मतदान केंद्र के गेट तक पहुंच रहे थे और समर्थक बाहर मतदान केंद्र पर भी हुजूम लगाकर खड़े थे। पुलिस ने कई बार लाठी फटकारकर उन्हें दौड़ाया। लेकिन प्रत्याशी और उनके समर्थक फिर से मतदान केंद्र पर आ जमे। यही स्थिति पल्लवपुरम फेज-वन और फेज दो, डौरली और सोफीपुर में भी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें