माछरा। नगर पंचायत शाहजहांपुर और किठौर के सैकड़ों मतदाताओं के नाम सूची से गायब थे। जिसके चलते उन्हें मायूस होना पड़ा। वहीं, अधिकारियों की अक्षमता के चलते निकटवर्ती गांव के कई ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए जो नगर पंचायत के मतदान के लिए अधिकृत नहीं थे। नगर पंचायत शाहजहांपुर और किठौर में मतदान करने विभिन्न बूथों पर पहुंचे काफी सारे मतदाताओं को पता लगा कि उनका एवं परिजनों का नाम सूची से गायब है। नतीजन उन्हें बिना वोट डाले ही लौटना पड़ा। हालांकि ये सूची पिछले महीने ही दुरुस्त की गई थी। मतदाता मरगूब, अजीमुल्ला, शफीक, वसीम, विपिन आदि ने बताया कि उनके परिजनों के नाम मतदाता सूची में नहीं मिले।