फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उ0प्र0 प्ञधानाचार्य परटिषद, मेरठ की कार्यकारणी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। सीताराम हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषदका कार्यक्रम हुआ। इसमें नवगठित जिला कार्यकारणी का सम्मान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक जितेन्द्र सिंह सतवाई ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नई कार्यकारणी के अध्यक्ष सुदीप शर्मा प्रधानाचार्य सीएलएम इंटर कॉलेज को अध्यक्ष, संजय शर्मा आदर्श इंटर कॉलेज सरसवा को मंत्री, इंद्रेश अधाना को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक महेन्द्र सिंह त्यागी, डा. सलंव्रत शर्मा, डा. रजनी शंखधर और पदमसैन मित्तल को शाल उड़ाकर और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। यहां डा. आरके सिंह, महिपाल शर्मा, कमेश त्यागी, नवीन ठाकुर, मनोज शर्मा, सुधीर कौशिक, सत्यप्रकाश शर्मा, ओमपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, सरला चौधरी, आभा अग्रवाल, मनु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. महेन्द्र सिंह त्यागी ने की और संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

फोटो भी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें