खरखौदा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी रमेश ठेकेदार ने सैकडों सर्मथकों के साथ सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने चुनाव कार्यालय ने रैली की शुरूआत की। रैली मैन बाजार, माता मोहल्ला, ब्लॉक रोड, छोटा बाजार, मोहल्ला तिहाई, मोहल्ला रास, मोहिउद्दीनपुर रोड, मोहल्ला खड़खड़ियान एवं नथवापुरी समेत पूरे कस्बे में महिला और पुरुष समर्थकों के साथ निकाली। इस दौरान वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। रमेश ठेकेदार का कई जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उसकी किस्मत जनता के हाथ में है। यहां हेमचंद, रामरहीश त्यागी, खेमचंद खटीक, सुनील त्यागी, भगीरथ, पवन त्यागी, राजू आढ़ती, मगतराम, मदनलाल, रूपराम, राजपाल बिल्टोरिया, जयप्रकाश, रामकुमार त्यागी, अब्दुल, नवाब, गुड्डू सोनी, राजू सोनी, विनोद प्रजापति, लीलू, संदीप, कपिल, सुमित बिल्टोरिया, मनोज कुमार, हरीश, ओमप्रकाश, कुलदीप, मोनू रहे।