दौराला। नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी रीमा शर्मा पत्नी नवीन शर्मा ने प्रचार के अंतिम दिन ताकत झोंकी। उन्होंने किसी भेदभाव के कस्बे का विकास कराने का आश्वासन दिया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र देवी ने भी मंगलवार को जोरदार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने समर्थकों के साथ दौराला गांव, मिल बाजार, दौलतराम कॉलोनी में रोड शो निकाला और वोट मांगे। इस दौरान विकास अहलावत ने कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। दौराला का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। वहीं, लावड़ में भाजपा प्रत्याशी ललिता सैनी पत्नी महकार ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रचार के लिए ताकत झोंक दी। उन्होंने समर्थकों के साथ कस्बे में रोड शो निकालकर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।