सरधना। पालिका चेयरमैन अध्यक्ष एवं वार्ड सभासद पद के लिए चुनाव बुधवार को होना है। इसके लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। नगर में चेयरमैन पद के लिए 12 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए। ऐन मौके पर दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव मैदान में दस चेयरमैन प्रत्याशी ही बचे। पार्टी समर्थित एक दो प्रत्याशी को छोड़ बाकी प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान मैदान में कम ही दिखाई दिए। सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमने पर पुलिस प्रशासन ने भी कुछ राहत की सांस ली। वहीं प्रत्याशी चुनाव प्रचार थमने के बाद घर-घर जाकर कुंडी खटखटाकर वोट मांगने में जुट गये।