सरधना। जवाहर नवोदय विद्यालय के मैदान में जवाहर नवोदय विद्यालय और केके की टीम के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजीव ने टॉस किया। 16-16 ओवरों का मैच खेला गया। जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने छह विकेट पर 110 रन बनाए। केके की टीम 15 ओवर 1 गेंद पर मात्र 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राजीव कुमार, संजीव कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।