मवाना। मवाना नगर पालिका के चुनाव में किसी वार्ड सदस्य और अध्यक्ष प्रत्याशी को नगर की स्थिति की जानकरी नहीं है। मोहल्ला काबली गेट इंदिरा पुरा कालोनी में नगर पालिका की टंकी में रेत जा रहा है। इससे लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रहीं है। वहीं भैंसा रोड पर पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। दोनों ही मामले को करीब आठ दिन हो गए, लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं हो पाई। जलकल अभियंता विपिन कुमार का कहना कि इस संबंध में शिकायत पहुंची है। सोमवार को समाधान करा दिया जाएगा।