सरधना। नगर में पालिका चेयरपर्सन एवं वार्ड सभासद पद के लिए मतदान की तिथि नजदीक आ गई है। वैसे ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। रविवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में कई जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेखा के समर्थन में घर घर जाकर वोट मांगे। रेखा भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर वोट मांग रही हैं। मोहल्ला गंज बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विनोद जैन, सूर्यदेव त्यागी, मलखान सिंह सैनी, मंगू प्रधान, राजकुमार शर्मा, पंकज जैन, डा. सुनील त्यागी, धनपाल जैन, आकाश कर्णवाल, लोकेश जैन, रजत जैन आदि मौजूद रहे। इसी के साथ गई नुक्कड़ सभा में विधायक संगीत सोम ने नगर में चहुंमुखी विकास के लिए जाति और धर्म से ऊपर उठकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेखा के समर्थन में लोगों से वोट मांगा। विधायक ने कहा कि जिस तरह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हिंदू मुस्लिम, ईसाई समाज में समर्थन मिल रहा है वह आपसी सौहार्द की मिसाल बन रहा है। इस मौके पर सुशील कुमार, संजीव कुमार, विरेंद्र चौधरी, महिपाल वाल्मीकि, डा. बागड़ी, संकेत सिंह, मदन प्रधान, दीपक शर्मा, जितेंद्र पांचाल, हाजी मुन्ना आदि मौजूद रहे। नगर के मोहल्ला खेवान, गंज बाजार, बिनौली रोड, गांधीनगर, रामलीला रोड आदि में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।