बहसूमा। सदरपुर निवासी किसान की सेंक्चुरी मार्ग पर गन्ना का खेत है। किसान सनी ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। तार से निकली चिंगारी के कारण उसकी तीन बीघा फसल जल गई। पीड़ित ने पुलिस से मुआवजे की मांग की।
सोलर लाइटों से बैट्री चोरी
बहसूमा। ग्राम बटावली में सोलर लाइटों की बैट्री चोरी के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान बालेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने सोलर लाइट चुरा ली। एसओ अजय चौधरी ने बताया कि कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।