दौराला। दौराला शुगर मिल ने 2017-18 के पेराई सत्र का नवंबर माह के सात दिन तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान समिति को कर दिया है। मिल के महाप्रबंधक संजीव खाटियान ने बताया कि इस वर्ष के पेराई सत्र में एक से सात नवंबर तक खरीदे गए कुल गन्ना मूल्य भुगतान 24.75 करोड़ रुपये समिति को कर दिया है। उन्होंने बताया कि शुगर मिल ने 17 नवंबर तक कुल 24.90 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की। जिससे 2 लाख 20 हजार बोरे चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि गेहूं की बुआई के लिए वे परेशान न हों और जारी इंडेंट के अनुसार साफ एवं ताजा गन्ने की आपूर्ति मिल को करें।