‘उड़ान सपनों की’ कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह ‘उड़ान सपनों की’ में सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे विधायक दिनेश खटीक, एसएसपी मंजिल सैनी, प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी, स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रधानाचार्य रीना त्यागी, मदन विंग की प्रधानाचार्य मीनू रस्तौगी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय का प्रगति विवरण दिया।
इस बीच बच्चों ने किड्स बेनांजा, बॉलीवुड बोनांजा के अंतर्गत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने 2016-17 में बारहवीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विज्ञान वर्ग में आस्था त्यागी, वाणिज्य वर्ग में ईशा नलवा और जूही रस्तौगी को 11000 रुपये देकर पुरस्कृत किया। वहीं, अविषी धामा, रोहन सागर, श्रुति चौहान, शिखा चौहान, यशिका भारद्वाज, तहानी, सलोनी चौहान, अंशु यादव को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं, प्री नर्सरी से कक्षा आठ, नौ और ग्यारह के विद्यार्थियों को भी श्रेष्ठ शैक्षिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय में होने वाली अन्य गतिविधियों के लिए भी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिसके अंतर्गत बेस्ट सिंगर के लिए सुहा नूर न्यू विंग, अनुल अब्बास , बेस्ट डांसर के लिए हया रिजवी, अंशिका चौहान, एकलव्य शर्मा, कृष तोमर, बेस्ट एंकर के लिए शिवांश सेठी, अर्चित त्यागी, स्पोर्ट्स स्टॉर के लिए पलक राणा, बेस्ट इंस्ट्रमेंटल प्लेयर के लिए अंजली चौहान, अभिनव भाटी को पुरस्कृत किया गया। वहीं, वैभव अरोरा, सचिन गर्ग, बेस्ट आर्टिस्ट के लिए सानिया, तनु यादव, सौ प्रतिशत उपस्थिति के लिए अंशिका, फातिमा, अर्णव, उंजिला, तशमिया अली, शरीन अली, भूमि चौहान को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लघु नाटक के माध्यम सपनों को कैसे साकार करें का संदेश दिया गया। वहीं, प्रबंधक ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।