फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक केंप कार्यालय पर भाजपा के बूथ अध्यक्षों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

नगर के तहसील रोड स्थित भाजपा विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय पर बुधवार शाम भाजपा के बूथ और वार्ड अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक हरपाल सैनी और विधायक संगीत सोम शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने के लिए शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।
विज्ञापन

तहसील रोड स्थित विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय पर हरपाल सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 22 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एवं बूूथ अध्यक्षों को मूलमंत्र दिया। जिसके लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान विधायक संगीत सोम ने किया। उन्होंने कहा कि इस बार नगर में विकास के मुद्दे पर चुनाव होना है। यहां सभी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ चुनाव संपन्न कराने की अपील की गई। इस मौके पर विनोद जैन, सोहन मुखिया, मंगू प्रधान, वीरेंद्र सैनी, प्रदीप पुंडीर, मलखान सिंह सैनी, वीरेंद्र चौधरी, दीपक शर्मा, महिपाल वाल्मीकि, सुमित कुमार, संजय कुमार, संकेत सिंह, ललित गुप्ता, विक्की, प्रदीप, शेखर सोम, राजकुमार शर्मा, इरफान अंसारी, मेराज पठान, मोहित, सचिन खटीक, प्रवीण जैन, अलका कश्यप, प्रेमलता सक्सेना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें