फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम रहा साफ, हवाओं से गिरा दिन का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। एक सप्ताह से कोहरे और धुंध से परेशान शहरवासियों को मंगलवार को काफी राहत मिली। सुबह से ही मौसम साफ रहा और दिनभर हवा चलती रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 19 तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

स्मॉग के कारण पिछले एक सप्ताह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। हवा शांत होने के कारण कोहरा और धुंध अधिक छाई हुई थी। मंगलवार को हवा की गति बढ़ी तो दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी में धुंध से राहत मिल गई। वहीं मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार को दिन में हवा की गति 6 से 8 किमी प्रति घंटा रही। 19 नवंबर तक अब मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन में हवा के चलने से तापमान गिरेगा और ठंड भी बढे़गी।
विज्ञापन

खास बात
एक सप्ताह से कोहरे और धुंध से परेशान लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें