विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वहीं, प्रतिभाशाली विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। चार सौ मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान एक्लव्य सदन, द्वितीय स्थान करण सदर, तृतीय स्थान अर्जुन सदन ने प्राप्त किया। इस बीच सौ मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अर्जुन प्रथम, द्वितीय अरविंद और तृतीय स्थान पर विकास रहे। इस मौके पर अन्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। वहीं, स्कूल प्रबंध संजय त्यागी और प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सियानंद पतंजलि, ललित, अमित, हिरदेश, प्रीति, अर्पित, पारुल आदि शिक्षक और शिक्षाएं मौजूद रहीं।