फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में बढ़ते प्रदूषण ने बदला दिन-रात का मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। हवा में बढ़ रहे प्रदूषण ने दिन-रात के मौसम में तीन गुना तक बदलाव ला दिया है। दिन का तापमान जहां सोमवार को धुंध और कोहरे के बीच 27.4 डिग्री रहा तो रात का पारा 9.7 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 72 घंटे में एनसीआर में बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं 24-48 घंटे में बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे जहरीली धुंध कम होगी।
विज्ञापन

यह होना चाहिए सामान्य तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर माह में अमूमन न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री होना चाहिए। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने पर शनिवार और रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही हैं और अधिकतम तापमान में अभी भी स्थिरता बनी हुई है, जो कम होना चाहिए।
यह कारण ज्यादा जिम्मेदार
मौसम एवं कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली और गाजियाबाद के बाद मेरठ की हवा भी कम प्रदूषित नहीं है। पंजाब और हरियाणा के खेतों में जलाई जा रही पराली और मेरठ व आसपास के देहात क्षेत्रों में चल रहे कोल्हूओं में जलाई जा रही पॉलीथिन और टायर से निकली जहरीली गैस वायुमंडल में ही जमा है। धुंध और कोहरा एक साथ पड़ने से समस्या और पेचीदा हो रही है। जिससे पीएम2.5 और पीएम 10 की मात्रा मानक से आठ से दस गुना तक बढ़ रही है। हवा इस समय शांत है। नमी भी नहीं है। ऐसे में जब तक बारिश से ही इस धुंध से जहां निजात मिलेगी तो दिन-रात का मौसम भी अपने समय के हिसाब से चलेगा।
विज्ञापन

ऐसा मौसम रहने की संभावना
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि एनसीआर क्षेत्र में 14 से 17 नवंबर तक हल्के बादलों के बने रहने की संभावना है। इस बीच बारिश भी हो सकती है। हालांकि मेरठ में बारिश की संभावना कम है, जिसके चलते सुबह के समय कोहरा अभी रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होगा। आगामी 48 से 72 घंटे के बीच मौसम में बदलाव संभव है। धुंध का असर भी कम होगा। वहीं, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि सुबह के समय अभी कोहरा रहेगा। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

खास बात
- दिन का पारा 27.4 डिग्री तो रात का तापमान तीन गुना कम 9.7 डिग्री
- एनसीआर में 72 घंटे में बारिश की संभावना, कम होगी जहरीली धुंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें