फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। भाजपा प्रत्याशी रवि गोला ने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 12 की प्रत्याशी कोमल तथा वार्ड नंबर 9 के उम्मीदवार हिमांशु जैन के साथ घर-घर जाकर वोट देकर सफल बनाने की अपील की। चुनाव प्रचार में उनके साथ मनीष वर्मा, नगराध्यक्ष सुभाष दीक्षित, पूर्व प्रधानाचार्य बीके शर्मा, राजीव कुमार रस्तोगी, बाबूराम प्रजापति, निपुण चौहान, हरवीर सिंह, अभिनव चौहान आदि थे।
विज्ञापन

घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया
मवाना। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार चौधरी ने शंखनाद की ध्वनि के साथ विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। उनके साथ सतपाल, उमेश कुमार, लक्ष्मेंद्र शर्मा, सुचित आदि थे। वहीं, अशोक चौधरी के लिए पूर्व चेयरमैन उमा रस्तोगी, गीता चौधरी ने महिलाओं की टीम के साथ विवेक विहार, अशोक विहार, लालबहादुर शास्त्री, ढिकौली कालोनी, जाट कॉलेज, प्रीतनगर, बी ब्लॉक आदि में जनसंपर्क किया।

वोटरों से संपर्क साध रहे उम्मीदवार
सरधना। नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनाव की तिथि धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। चुनाव में जुटे प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। समर्थकों और वोटरों की प्रत्याशी नब्ज टटोल रहे हैं। वहीं, चुुनाव को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। सरधना में भाजपा, सपा, एआईएमआईएम, बसपा, आम आदमी पार्टी एवं लोकजनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। पुराने गिले शिकवों को दूर कर वोटरों को अपने समर्थन में करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जायेगी। आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ चुनाव संपन्न कराने की अपील लोगों से की गई है। यदि कोई चुनाव के दौरान माहौल खराब करता है तो उसकी सूचना वह उन्हें दे और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। सूचना देेने वालों का नाम एवं पता गुप्ता रखा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें