फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बेगमपुल और घंटाघर क्षेत्र में घुट रहा है दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)।
दिल्ली और गाजियाबाद के बाद शहर में भी प्रदूषण बढ़ गया है और पीएम 2.5 की मात्रा बढ़ती जा रही है। हालात ये हैं कि धुंध के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है और आंखों में जलन होती रहती है। शहर में बेगमपुल पर हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित है।
गाजियाबाद देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शुमार है। अब मेरठ में हालत खराब होती जा रही है। यहां पर पीएम 2.5 मानक से आठ गुणा तक बढ़ गया है। वहीं पीएम 10 की मात्रा भी बढ़ती जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा हवा बेगमपुल की खराब है। यहां पर पीएम 2.5 की मात्रा 510 माइक्रोन प्रतिघन मीटर है, जबकि यह 50 होनी चाहिए। इसे बाद घंटाघर है। यहां भी प्रदूषण कम नहीं।
विज्ञापन


शहर में यह है प्रदूषण का हाल
स्थान समय पीएम 2.5
बेगमपुल सुबह नौ बजे 510
घंटाघर सुबह साढ़े दस बजे 480
पल्लवपुरम हाईवे दोपहर 12 बजे 385
केसरगंज शाम तीन बजे 399
कमिश्नरी चौराहा शाम चार बजे 487
हापुड़ अड्डा चौराहा शाम को साढ़े पांच बजे 460
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक चौराहा शाम को छह बजे 430


धड़ल्ले से चल रहे है कोल्हू
एनसीआर क्षेत्र में बढ़ रहे प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एनजीटी ने कोल्हू को मानक के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जनपद में ऐसे कोल्हू धड़ल्लेे से चल रहे हैं। कोल्हू से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण को बढ़ा रहा है। ज्यादातर कोल्हू संचालक पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलता है।

शहर में बढ़ता प्रदूषण को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एनजीटी के निर्देश के बाद सभी विभागों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी प्रदूषण की रोकथाम के लिए शहर से लेकर देहात तक काम कर रही है। जो कोल्हू प्रदूषण फैला रहे है, उन्हें नोटिस जारी किए गए है। आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन



14 और 15 को हो सकती है बारिश
मेरठ। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 14 और 15 को बारिश हो सकती है। बारिश होने और हवा चलने के बाद मौसम में बदलाव आएगा और धुंध भी खत्म हो जाएगी।
शनिवार को सुबह के समय धुंध का असर हल्का था। लेकिन पूरे दिन धुंध छाई रही। वहीं एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .3 और रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि रविवार से धुंध का असर थोड़ा कम होगा और सोमवार तक मौसम में काफी बदलाव आएगा। 48 घंटे में हवा की गति बढे़गी। अभी हवा 2 से 3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार चल रही है, जबकि सोमवार से हवा 5 से 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार सेे चल सकती है। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से 14 और 15 नवंबर को दिल्ली एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
खास बात
मेरठ में बढ़ता जा रहा है प्रदूषण, पीएम 2.5 मानक से आठ गुणा तक बढ़ गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें