हस्तिनापुर। वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र एवं आसपास के जंगल में अजगरों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते शनिवार को कस्बे के मोहल्ला भीमनगर के निकट सड़क किनारे एक अजगर आ गया। इससे मोहल्लावासी भयभीत हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार को दी। उन्होंने मौके पर टीम भेजी। टीम ने अजगर को पकड़कर बोरी में बंद कर लिया तथा आरक्षित जंगल में छोड़ दिया। अभी दो सप्ताह पूर्व भी यहां गन्ने के खेत में अजगर मिला उसे भी वनकर्मियों ने आरक्षित वन में छोड़ दिया था। अजगर शनिवार सुबह करीब साढे़ छह बजे रास्ते पर आ गया था। अजगर के अंधेरे में रास्ते में आ जाने पर वनकर्मियों ने भी चिंता जताई है।