खरखौदा। फफूंडा-अल्लीपुर संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने शनिवार को गायों से लदे छोटे हाथी को रोक लिया। इसके बाद छोटे हाथी और चालक को पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते गाड़ी चालक को निर्दोष बताकर छोड़ दिया।
फफूंडा के ग्रामीणों ने दो गायों से लदे छोटे हाथी को अल्लीपुर की ओर जाते समय रोक लिया। ग्रामीणों ने अल्लीपुर निवासी चालक कपिल पुत्र सुंदरलाल से पूछताछ की। उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने बाद में पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस गायों से लदे छोटे हाथी को थाने ले आई तथा चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चालक से पूछताछ की। उसने बताया कि दोनों गाय हापुड़ के गांव जोगिपुरा निवासी एक किसान के यहां लाया है। इन्हें मुंडाली क्षेत्र के ग्राम कुढला निवासी एक व्यापारी से खरीदा है। चालक से जानकारी पाकर व्यापारी भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते दोनों गाय और चालक दोनों को छोड़ दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि किसान ने गायों को पालने के लिया है। किसान से पूछताछ के बाद चालक को छोड़ दिया है।