सरधना। नगर की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर ने भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पाबंदी लगा दी थी। थानाध्यक्ष के इस फरमान से करीब एक सप्ताह नगर में भारी वाहनों के दिन में प्रवेश पर रोक रही, लेकिन बृहस्पतिवार को दिनभर भारी वाहन बेरोकटोक दौड़ते रहे। नगर में चर्च रोड पर विद्युत तारों में गन्ने उलझलने से चिंगारी उठी से मेले में लोग बमुश्किल बचे। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर नगर में भारी वाहनों के दिन में प्रवेश पर लगी रोक को फिलहाल हटा दी गई है।