फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉले में टक्कर मारी, अनियंत्रित ट्रैक्टर दूसरी कार से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला फ्लाईओवर के पास हुए हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
हाईवे पर दौराला फ्लाईओवर के पास एक कार चालक ने ट्रैैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह दूसरी कार में टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर हाईवे पर दौराला फ्लाईओवर के पास खतौली की ओर से आ रही एक एसएक्स-4 गाड़ी के चालक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह एक दूसरी आल्टो कार से जा टकराया। हादसे के दौरान ट्राली पर सवार मोहिउददीनपुर निवासी मजदूर इन्द्रपाल नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आल्टो कार सवार महलका स्थित जैन इंटर कॉलेज के अध्यापक अप्पू एनक्लेव मोदीपुरम निवासी संतोष भी चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। घायल इन्द्रपाल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इन्द्रपाल की हालत नाजुक बनी है। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें