फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने जाने विज्ञान के रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान एवं जिला विज्ञान क्लब व वेद इंटरनेशनल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित तीन दिवसीय सीवी रमन विज्ञान महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

विशेष आयोजन में जिले के विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लेकर विज्ञान की बारीकियों व गूढ़ रहस्यों को जाना। डॉ. बीएन दास ने विज्ञान के विस्मित कर देने वाले प्रयोग प्रस्तुत किए। वेद स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह तथा जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा ने बच्चों को नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सीवी रमन के संबंध में बताया। चेयरमैन अजित कुमार एडवोकेट ने इलाहाबाद बैंक के चीफ मैनेजर उमेश भारद्वाज व अरविंद शर्मा व निदेशक प्रशासन सलीम ने मुख्य अतिथि डॉ. बीएन दास को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक दीपक शर्मा को स्कूल प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस दौरान नरेश मलिक, मंजू लुबाना, पूनम पुंडीर, प्रीति चौधरी, शशि प्रभा, सचिन शर्मा, अरुण कुमार, कुमकुम ठाकुर, मीनू तोमर, कपिल राणा, रीना पालीवाल, शिखा बाली, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- सीवी रमन विज्ञान महोत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें