मोदीपुरम। कई दिनों के मुकाबले रविवार को कोहरा हल्का रहा। दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट आई है। हवाओं में नमी बढ़ने से धीरे-धीरे मौसम सर्द होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 96 व न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में गिरावट संभव है। आने वाले दिनो में हवाओं के चलने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट आएगी।