फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह में गंगा स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार दो युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दादरी गांव के समीप शनिवार सुबह करीब पांच बजे उस वक्त हादसा हुआ। जब खतौली जानसठ रोड निवासी अभिषेक अपने मित्र अजय कुमार के साथ बाइक से गढ़ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए। काफी देर तक घायल वहीं पड़े रहे। इस दौरान एक ग्रामीण की सूचना पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायलों को पुलिस की मदद से खतौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि कार सवार की तलाश की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें