फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर दिखा धुंध का असर, अक्तूबर में सबसे सर्द रही दिन ओर रात

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। मंगलवार को पूरे दिन धुंध का असर रहा और पारा भी लुढ़क गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो ठंड का असर धीरे-धीरे बढे़गा।
विज्ञापन

अक्तूबर माह के आखिरी दिन मौसम सबसे सर्द रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने से मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया। मौसम में नमी आई तो धुंध भी बढ़ती चली गई। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में जहां मौसम गर्म चल रहा था, वहीं अंतिम सप्ताह तक आते-आते मौसम में काफी बदलाव आ गया। मंगलवार को दिनभर धुंध रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 96 और न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में 1 और रात के तापमान में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष का कहना है कि धुंध का असर बढ़ते प्रदूषण और कम होते दिन रात के तापमान के कारण हो रहा है। अभी तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा।

एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
25 31.6 16.5
26 31.6 15.3
27 30.4 15.0
28 30.8 14.7
29 30.0 15.1
30 30.1 15.3
31 29.2 14.9

सेहत हो सकती है खराब
बढ़ते प्रदूषण के चलते मौसम की चाल बिगड़ रही है। हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी में जलाई जा रही पराली का असर हवाओं के माध्यम से यहां तक दिखाई दे रहा है। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। दिन भर मौसम में छाई रहने वाली धुंध के पार्टिकल बहुत छोटे-छोटे होते हैं। यह पार्टिकल सांस के माध्यम से अंदर शरीर में प्रवेश करते हैं और वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखे ध्यान
अस्थमा वाले मरीज अपने मुंह को ढककर बाहर निकलें।
बुजुर्ग मॉर्निग वॉक पर जाने से बचें।
नाक और गले में खराश हो तो तत्काल चिकित्सा से परामर्श लें।
पीने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें