मोदीपुरम। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप ने योगेंद्र गुर्जर को प्रदेश महासचिव माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक महलका के पद पर मनोनीत किया है। योगेंद्र भावनपुर स्थित अनुपमा हायर सेकेंडरी के प्रबंधक हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह वर्मा, चौधरी रामवीर सिंह, उमाशंकर चौधरी, रुबिना कुरैशी, लाल बहादुर यादव आदि ने बधाई दी है।