फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी मिल से पर्ची छापने का आधिकार वापस लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहटा। किनौनी चीनी मिल के आईटी विभाग पर गत वर्षों में गन्ना माफिया से साठगांठ कर पर्चियों में धांधली करने के आरोप लगे हैं। इनके चलते गन्ना विभाग ने मिल के आईटी सेक्शन के हेड समेत दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ तीन माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी ने अब मिल प्रबंधन से पर्चियां प्रिंट कर जारी करने का अधिकार वापस ले लिया है।
बता दें कि मिल के तत्कालीन आईटी हेड आकाशदीप पर गत वर्षों में माफिया से साठगांठ कर पर्चियां जारी कर अवैध रूप से गन्ना खरीद कराने एवं कुछ किसानों का भुगतान चहेते कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर कर लाखों रुपये हड़पने के आरोप लगे थे। जिसकी गन्ना विभाग की टीम ने जांच की थी। इसमें मिल के आईटी हेड आकाशदीप समेत दो अन्य कर्मचारी अंकित और सचिन लिप्त पाये थे। इन तीनों के खिलाफ रोहटा एवं दौराला थाने में जांच टीम प्रभारी आनंद प्रकाश दुबे ने अलग-अलग मुकदमे कायम कराए थे। जिनमें पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन

वहीं, जिला गन्ना अधिकारी डा. आनंद शुक्ला ने बताया कि किनौनी चीनी मिल के आईटी विभाग द्वारा दशकों से दौराला एवं मलियाना गन्ना समितियों की पर्चियां प्रिंट करके जारी की जाती थी। आईटी विभाग मनमानी कर माफिया को पर्चियां अवैध रूप से देकर लाभ पहुंचा रहा था। इसकी शिकायत बार-बार मिल रही थी। जांच में कुछ मामले पकड़ में आए। इसके चलते मिल के तत्कालीन आईटी हेड आकाशदीप सहित दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ तीन माह पूर्व मुकदमे कायम कराए गए थे।
इस बार मिल प्रबंधन किसी गन्ना माफिया अथवा चहेते किसानों को अवैध रूप से पर्चियां जारी न कर सके। इस पर अंकुश लगाने के लिए मिल के आईटी विभाग से गन्ना पर्चियां प्रिंट कर जारी करने का अधिकार गन्ना विभाग ने वापस ले लिया है। इसकी व्यवस्था गन्ना विभाग स्वयं करेगा। इसकी पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। जिससे किसानों के साथ पूर्व की भांति धोखाधड़ी न हो सके। डीसीओ ने जानकारी दी कि मिल के आईटी विभाग से किसानों के गन्ना सर्वे का पूरा डाटा टीम ले आयी है। उसकी फीडिंग की जा रही है।
विज्ञापन

एसओ रोहटा रवींद्र चंद्र पंत का कहना है कि मिल के आईटी विभाग द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान हड़पने की जांच की जा रही है। सबूत एकत्र कर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट लेकर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, मिल के यूनिट हेड केपी सिंह ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी के आदेश का पालन करते हुए गन्ना विभाग की टीम को पूरा डाटा उपलब्ध करा दिया है।
मुख्य बातें
गन्ना विभाग ने मिल प्रबंधन से धांधली के चलते पर्चियां प्रिंट करके जारी करने का अधिकार छीना
किसानों का गन्ना मूल्य चहेते कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें