मोदीपुरम। गन्ने के दाम में दस रुपये की बढ़ोतरी करने और क्रय केंद्रों पर कटौती की दरों को कम करने पर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा का आभार व्यक्त किया। साथ ही मिठाई बांटकर खुशी मनाई। रुड़की रोड स्थित एकता अपार्टमेंट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिला संगठन प्रभारी केके शुक्ला ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने जो वायदे किसानों से किए थे, उन वायदों को आज पूरा कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ही किसानों की हितैषी है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवर विश्वराज सिंह, गुड्डू ढढरा, रवींद्र गौतम, तुलसी आदि मौजूद रहे।