सरूरपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में ग्राम दमगढ़ी में स्वछता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चो एवं युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी को स्वच्छता के बारे में बताया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के रोहटा ब्लॉक कोर्डिनेटर फुरकान सैफी ने स्वच्छता के लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा स्वच्छता के अभाव में रोग तेजी से पनप रहे हैं। प्रदूषण और दूषित खानपान इसका मुख्य कारण है। इसलिए आवश्यकता है कि हम अपने आसपास गंदगी को एकत्रित न होने दें और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए। मीनाक्षी ने कहा कि शौच को लेकर हमें अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। खुले में शौच जाना बीमारियों को न्यौता देना है। कार्यक्रम में राजीव हथौड़ी, अफसर, हिमांशु चौधरी, उपासना, गौरव, नितिन, आदेश, गोविंद आदि का सहयोग रहा।