दौराला।
सीएचसी के चिकित्सकों ने शुक्रवार को परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं, लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया।
दौराला सीएचसी पर डा. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों ने सीएचसी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने आसपास में भी सफाई की। चिकित्सकों ने अस्पताल में आए मरीजों को कूड़ा वहां पर रखे कूडे़दान में डालने के लिए प्रेरित किया। डा. गजेंद्र सिंह ने स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों को बताया कि देश में कई हजार लोग गंदगी की वजह से गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। प्रतिदिन गंदगी के चलते कई लोगों की मौत हो जाती है। बीमारी एवं मौत के आंकड़ों में कमी करने के लिए हम सब को मिलकर घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास में विशेष रूप से सफाई आदि का ध्यान रखना होगा। इस दौरान डा. बिजेंद्र सिंह, डा. प्रदीप शर्मा, डा. सारंग चैहान, डा. विपुल, डा. जपीएस मलिक, डा. बिजेंद्र सिंह, एसीएमओ डा. विश्वास चौधरी, डा. सचिन कुमार व डा. अशोक कटारिया आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
कैंप के माध्यम से जनता को स्वच्छता रखने के लिए किया जागरूक