मोदीपुरम। पल्लवुपरम फेज दो स्थित आरएन इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा सेलिब्रेशन के उपलक्ष्य में रामायण पर आधारित रामलीला मंचन हुआ। छात्रों द्वारा रामलीला से सबंधित विभिन्न नाटकों का मंचन किया गया। प्रधानाचार्य एपी शर्मा ने सभी छात्रों को विजय दशमी के पर्व की बधाईयां दी। डायरेक्टर राजेश मित्तल और दीप्ति मित्तल ने सभी को बधाई दी। इस दौरान स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
डीएमआई में कार्यक्रम का आयोजन
मोदीपुरम। दयावती मोदी इंटरनेशनल मेपल बीयर कैनेडियन प्री स्कूल में गरबा रास का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रेनू अनेजा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के बच्चों एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। संचालन रुचि बालियान और मुक्ता पाहवा ने किया। अभिभावकों ओर बच्चों ने आनंद लिया। आरती चौधरी ने अभिभावकों ओर बच्चों को दशहरा पर्व की बधाई दी।
फोटो समाचार
डीएमए में विजय दशमी पर्व का आयोजन
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकादमी में विजयदशमी के अवसर पर टैगोर सदन द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मां दुर्गा का स्मरण करते हुए त्यौहारों की श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए सर्व प्रथम कक्षा 11 की शर्ली त्यागी ने बताया कि किस प्रकार हम दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते आ रहे है। प्रधानाचार्य डा. ऋतु दीवान ने सभी को विजय दशमी के अवसर पर बधाई दी। इस दौरान मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, शशि ढाका आदि मौजूद रहे।