सरधना। कालंद गांव निवासी रामकिशोर उर्फ रामदत्त पुत्र छोटन त्यागी के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार दोपहर तारों से निकली चिंगारी से ईख में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक चार बीघा फसल जल चुकी थी। ग्रामीण सुनील, संदीप, दीनू, संजय, राहुल आदि ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। पीड़ित रामदत्त का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारियों ने दुर्घटना रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया।