दौराला। हाईवे पर नंगली गेट के सामने शुक्रवार रात एक वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल की एंबुलेंस से घायल को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। एसओ धर्मेंद्र कुमार बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।