फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में प्रतियोगिता का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

कृषक इंटर कालेज मवाना में उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ एवं मुख्य विकास अधिकारी मेरठ के निर्देशन में प्लास्टिक एवं अन्य डिग्रेडेबल तथा बायो डिग्रेडेबल एवं मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित डिस्पोजल और प्रबंधन पर वैज्ञानिक व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। भाषण में बिलाल मंसूरी कृषक इंटर कालेज, निबंध में फरजान सैफी एवं ड्राइंग में इमराल एएस इंटर कालेज मवाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग पॉलीथिन के रूप में नहीं करना चाहिए। कपडे़ के थैले का उपयोग सामान लाने के लिए करना चाहिए। छात्रों एवं छात्राओं को बारीकी से समझाते हुए कहा कि हमारे जीवन में ऐसी कार्यशाला का आयोजन बहुत महत्व रखता है। प्लास्टिक एवं पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध है। इससे हम हर तरह से सुरक्षित रह सकते हैं। कालेज प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम जीवन में उपयोगिता लाने वाला है। यदि हम प्लास्टिक आदि सामान को प्रतिबंधित कर दें तो हमारा जीवन सार्थक है। हम दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अनुराग तोमर ने बच्चों को इंजेक्शन लगाने के उपरांत निडिल को यंत्र द्वारा नष्ट किए जाने का तरीका विस्तार से बताया। दीपक शर्मा कोर्डिनेटर ने भी बच्चों को प्लास्टिक के नुकसान के बारे में जागरूक करे स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की जरूरत बताई। घर में सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग करने की आदत डालेें। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, डा. मेघराज सिंह, पूनम गर्ग, डायट प्रवक्ता रुहानी, श्रवण कुमार थे। जिसमें भाषण में बिलाल मंसूरी कृषक इंटर कालेज ़मवाना, दिनेश कुमार एएस इंटर कालेज तथा कुमकुम एएस इंटर कालेज मवाना, निबंध में फरजान सैफी एएस इंटर कालेज, गौरव गिरी कृषक इंटर कालेज मवाना तथा आकाश कुमार महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कालेज पिलौना, ड्राइंग में इमराल एएस इंटर कालेज, अंशुका कृषक इंटर कालेज मवाना तथा राहुल कुमार महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कालेज पिलौना, प्रस्तुति में अब्दुल समद व पूजा शर्मा कृषक इंटर कालेज मवाना, नैतिक कृषक इंटर कालेज मवाना तथा शिवम ग्रुप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवंा तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां बाबूराम धामा प्रधानाचार्य महर्षि दयानंद सरस्वती पिलौना, प्रधान लिपिक प्रसोत कुमार, नरेश पाल, डा. वीरेन्द्र गांधी, संजीव कुमार, वर्षा राणा, पूजा चौधरी, राजेश कुमार, दिनेश, नाहर सिंह, जितेन्द्र वर्मा, गोविंद आदि उपस्थित रहे।
मुख्य बातें
प्लास्टिक एवं कूड़ा निस्तारण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भाषण, निबंध एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें