फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए तहसील परिसर में लगाए शिविर में चिकित्सक आदि समय से पहले सामान समेटकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर तहसील परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा बुधवार को लगाए शिविर में चिकित्सक समय से पहले ही सामान समेट कर चलते बने। इसकी जांच करने पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को वहां कोई नहीं मिला। यहां बस दिव्यांगजन इंतजार कर रहे थे। डा. वाजपेयी ने कहा कि इस लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई होगी।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया था। वहां से स्वीकृति मिलने पर बुधवार को तहसील परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। इसमें डा. धीरज कुमार, डा. केसी तिवारी, डा. विनोद कुमार, डा. आलोकनाथ की टीम ने दिव्यांगजनों की जांच की। डा. अनिल कुमार ने बताया कि 109 लोगों का शिविर में रजिस्ट्रेशन हुआ है। उनको प्रमाण-पत्र एवं कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। इसके लिए वे अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेज रहे हैं। उनका कहना है कि सुबह गाड़ी खराब हो जाने के कारण टीम देर से पहुंच सकी थी। कैंप का समय सुबह 9.30 से 2.30 बजे तक का था। वे ढाई बजे ही उठकर आए हैं।
विज्ञापन

वहीं, अपराह्न करीब 2.30 बजे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत शिविर की जांच करने पहुंचे तो वहां उनको कोई नहीं मिला। वहां पर कुछ दिव्यांगजन जरूर मौजूद थे। इन्होंने डॉ. वाजपेयी को बताया कि टीम ने उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया तथा मेरठ आने के लिए कहकर चले गए। इस संबंध में डा. वाजपेयी ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक का था। शिविर समय से पहले बंद करने वालों के खिलाफ आज ही कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगों के आधार कार्ड भी बनने थे।
21 को सरधना एवं 22 को मेरठ तहसील में लगेगा शिविर
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि 21 सितंबर को सरधना तहसील तथा 22 एवं 23 सितंबर को मेरठ तहसील परिसर में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मवाना तहसील परिसर में आयोजित दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को चिकित्सकों का इंतजार करते मिले दिव्यांग

महिला से थैला छीना
मवाना। नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके सुभाष बाजार चौक से बाइक सवार दो बदमाश एक महिला से थैला छीनकर फरार हो गए।
मोहल्ला हीरालाल निवासी पुष्पा देवी सामान खरीदने गई थी। वह सामान लेकर लौट रही थी। नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके सुभाष बाजार चौक पर बाइक सवार दो युवक उससे थैला छीनकर फरार हो गए। थैले में नगदी, सामान तथा कुछ कीमती कागजात आदि थे। हालांकि सुभाष चौक पर हर समय पुलिस तैनात रहती है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें