सरधना। महादेव गांव के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने प्राइमरी स्कूल को गोद लिया। इस मौके उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा सरकारी स्कूल में मिल सके, यही पीएम मोदी का सपना हैं। बता दें कि अश्वनी त्यागी मूलरूप से इसी गांव के निवासी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र त्यागी ने की। इस मौके पर विनोद कुमार, अशोक कुमार, डॉ. सुनील, राजदीप, नरेश गुर्ज्जर, तपेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।