फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। बिजली बंबा बाइपास पर तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की रविवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात बिजली बंबा बाइपास पर एसआर पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मृतक मुस्लिम लग रहा है। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें