फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। लेकिन शराब हाथ नहीं लग सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार शाम पुराने बस स्टैंड के निकट एक दुकान में अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना पर छापा मारा। हालांकि यहां कुछ हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने कुछ दिन पहले समाचार प्रकाशित किया था कि नगर में बस स्टैंड पुलिस चौकी और सुभाष चौक के निकट, थाने के पीछे तथा अन्य बस्तियों में शराब माफिया द्वारा बेखौफ हरियाणा की शराब की बिक्री की जा रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए न तो आबकारी विभाग और नहीं ही पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिस पर आबकारी विभाग ने आज पुराने बस स्टैंड के निकट छापा मारा। छापे की सूचना शराब बेचने वाले को शायद पहले ही मिल गई। इसलिए टीम को कुछ भी हाथ नहीं लग सका। आबकारी निरीक्षक रामअवतार ने बताया कि सूचना पाकर छापा मारा गया था, लेकिन कुछ नहीं मिला है। नगर में और भी कई स्थानों पर अब छापेमारी की जाएगी। अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर नकेल कसी जाएगी।

संपर्क मार्गों पर बसों का संचालन शुरू
मवाना। विधायक दिनेश खटीक ने ग्रामीणों की मांग पर बस यूनियन से वार्ता कर आठ प्राइवेट बसों का संचालन संपर्क मार्गों पर शुरू कराया है।
विधायक दिनेश खटीक ने सोमवार को गांव सांधन में पहले स्वच्छता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने वहां पर मेरठ से कस्तला बाया शहजादपुर, रामपुर, सांधन होते हुए मवाना तक आठ बसों के संचालन का उद्घाटन किया। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों की काफी समय से मांग थी कि संपर्क मार्गों पर बसों का संचालन नहीं होने से खासतौर पर छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आने में दिक्कत होती है। उन्होंने लोगों की समस्या को समझते हुए प्राइवेट बस यूनियन से वार्ता की तथा उनको उक्त मार्ग पर बसों का संचालन करने के लिए राजी किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार से आठ बसों का संचालन उक्त मार्गों पर सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें