फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिवार्चित जिंप अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का जगह जगह भव्य स्वागत।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा। नवनिवार्चित जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का रविवार को रामराज में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। रामराजवासियों की मांग पर वक्ताओं ने रामराज को नगर पंचायत दिलाने का भरोसा दिया। शिव चौक पर हुए समारोह में क्षेत्रीय सांसद भारतेंद्र सिंह ने लोगों की मांग पर मुख्य बाजार स्थित मार्ग को बनवाने का आश्वासन दिया। पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की केंद्र में सरकार बनेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने रामराजवासियों का आभार जताया। कहा कि रामराज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। शीघ्र ही नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से बात करेंगे। इस मौके पर जानसठ ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर, सुरेश गुर्जर, सतपाल गुर्जर, गुडु बसंला, आजाद बंसल, धनेश बंसल, मोहित बसंला, अमित नागर, राजीव छाबडा, विपिन मनंचदा, आशीष, पवन मलिक, रमेश मक्कड, विधीचंद शर्मा व प्रधान रजनेश आदि का सहयोग रहा। समारोह की अध्यक्षता आजाद बंसल, संचालन विकास बंसल व हरजेंद्र सिंह ने किया। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का रहमापुर, समसपुर, मौड खुर्द में प्रधान धर्मेंद्र फौजी के आवास पर व अन्य कई जगहों पर स्वागत हुआ।


चार नलकूपों से स्टार्टर, केबिल चोरी
बहसूमा। झुनझुनी गांव में लगे चार नलकूपों से शनिवार रात चोरों ने स्टार्टर, मोटर और केबिल चोरी कर लिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
झुनझुनी निवासी बिटटु, नरेश कुमार, सुरेश व राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात झुनझुनी के जंगल से चोर उनके नलकूपों के ताले तोड़कर स्टार्टर, मोटर व केबिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने बताया कि दो दिन पूर्व भी आधा दर्जन ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी हो गए थे। लेकिन पुलिस चोरों का कोई सुराग नही लगा सकी।
विज्ञापन


बाइक सवार की टक्कर से युवती घायल
बहसूमा। रामराज मुख्य मार्ग पर पैदल जा रही युवती को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। रामराज के मोहल्ला मंदिर वाली गली निवासी बाबूराम ने बताया कि उसकी पुत्री पिंकी (20) को सत्संग भवन के पास अज्ञात बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालात गंभीर है।

विश्वकर्मा पूजा पर भंडारे का आयोजन
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित शिव मंदिर में रविवार को विश्वकर्मा पूजा के मौके पर यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान सुभाष धीमान रहे। पंडित सुभाष सेमवाल ने हवन कराया। इस मौके पर सुभाष धीमान, राकेश धीमान, सलेकचंद धीमान, मदन मिस्त्री धीमान, पवन धीमान आदि का सहयोग रहा। वही रामराज में स्थित सनातन धर्म मंदिर में विश्वकर्मा दिवस पर हवन व यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर केपी धीमान, चमनालाल, सुनील, संगीता धीमान आदि रहे।
विज्ञापन


रामलीला का शुभारंभ आज
बहसूमा। कस्बे में दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में होने वाली रामलीला का शुभांरभ सोमवार को प्रोजेक्ट के माध्यम से किया जाएगा। रामलीला के मंचन से पूर्व रामलीला मैदान से पूजा-अर्चना के बाद शिव बारात निकाली जाएगी। यह जानकारी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजयपाल राठी ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें