प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्म दिवस पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के नेतृत्व में दौराला नगर पंचायत में सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान सरधना मार्ग स्थित कई कालोनियों में भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाया। वहीं, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। सफाई अभियान से पूर्व हरेन्द्र चौधरी के निवास पर लोगों को संबोधित करते हुए डा. संजीव बालियान ने कहा कि देश को विकास की ओर ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार के अतिरिक्त कोई कार्य नहीं हुआ है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि आज देशभर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में बहुत से कार्य किए हैं। इस दौरान भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, हरेन्द्र चौधरी, योगेंद्र कुसैड़ी, कुंवर विश्वराज विशु, संजीव योगी, अनिल चौधरी, पुरुषोत्तम प्रधान, सुरेंद्र लोइया, निरंकार सिंह, संदीप प्रधान, हरीश चौधरी, अजीत चौधरी, मेजर परविंदर तेवतिया, चांदवीर, सुदेश चौधरी, मोनू चौधरी, सुरेंद्र लोईया आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, पूर्व जिंप अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा हुए शामिल