दौराला। कस्बे की डेरी कालोनी निवासी एक व्यक्ति से युवक ने पांच लाख का लोन दिलवाने के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। कस्बा स्थित डेरी कालोनी निवासी कैलाश चंद ने बताया कि 10 जुलाई 2017 को सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव निवासी दीपक ने बैंक से पांच लाख रुपये लोन दिलवाने का आश्वासन दिया था। इसके एवज में उसने 25 हजार रुपये ठग लिये। रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। पीडित ने थाना पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।