कैडेट्स को स्वच्छता की शपथ दिलाई
मेरठ। देवनागरी इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम हुआ। पहले दिन एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर के अनेक विद्यालय के कैडेट्स मौजूद रहे। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह ने सभी कैडेट्स को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद कैडेट्स ने घंटाघर पर सफाई अभियान चलाया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्रिगेडियर ने कहा कि अपने आसपास सफाई रखना सभी की जिम्मेदारी है। समाजसेवी दयानंद गुप्ता ने कहा कि हमें एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों से बचना होगा।