फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में सगीत संध्या का आयोजन। 16-50-51

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार को देश के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने देश प्रेम से परिपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह धनगस, उपाध्यक्ष युसूफ कुरैशी, सचिव गजेन्द्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष डा. एम असलम ने किया। दिल्ली से गायक नवीन सांवरा एवं संजीव सांवरिया ने युगल गीत हर करम अपना करेंगे, ए वतन तेरे लिये और मेरे देश की धरती सोना उगले... गीत गाए। कार्यक्रम संयोजक स्पर्श इंटरटेनर ग्रुुप के संदीप शर्मा ने छोड़ो कल की बातें और तू प्यार है किसी और का... गाया। इसके अलावा संजीव सांवरिया ने संदेशे आते हैं और मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू.. गीत की भी प्रस्तुति दी। अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह धनगस ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रदर्शनी में तैनात पुलिस कर्मियों, अग्निश्मन विभाग, पीएसी के जवानों को कमेटी के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया। संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस मौके पर साबिर ठेकेदार, आमिर रिजवी, विकास रस्तोगी, महताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें