फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में रही उमस, पारा 35 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का असर नहीं है कम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
कभी गर्मी तो कभी उमस से दिन का पारा फिर से चढ़ गया। दिन का तापमान बढ़ने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बृहस्पतिवार को गर्मी सुबह से ही तेज थी। गर्मी के कारण बुराहाल रहा।
विज्ञापन

मौसम के तेवर बदलते जा रहे है, राहत देने के बजाए गर्मी बढ़ती जा रही है। दिन और रात के तापमान में भी काफी बदलाव दिख रहा है। बृहस्पतिवार को दिन सुबह से ही गरम था। पारा भी 35 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है उमस ज्यादा होने के कारण आसमान पर बादलों का असर बना रहेगा। इससे मौसम में थोड़ा बदलाव भी हो सकता है और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें