फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती के खिलाफ बिजलीघर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ बृहस्पतिवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने झिटकरी रोड श्री सिद्धेश्वर मंदिर के निकट स्थित बिजलीघर का घेराव किया। इस पर एसडीओ अनीस खान ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर व्यापारियों को दो दिन के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन

नगर में कई दिन से बेतहाशा विद्युत कटौती की जा रही है। इसके खिलाफ नगर के लोगों ने बुधवार रात पुलिस चौकी बस स्टैंड के निकट बिजलीघर पर हंगामा किया। इस पर एसएसओ द्वारा जल्द विद्युत आपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। व्यापारियों का बृहस्पतिवार दोपहर में गुस्सा फूट पड़ा। इस पर सैकड़ों व्यापारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में झिटकरी रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर के निकट स्थित 33/11 केवीए बिजलीघर पर पहुंचे और बिजलीघर का घेराव किया। इस मौके पर एसडीओ अनीस खान मौके पर पहुंचे और मोबाइल से उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा। उन्होंने विद्युत कटौती की समस्या के खिलाफ नगर की जनता एवं व्यापारियों द्वारा दर्ज कराए विरोध के बारे में अवगत कराया। इसके बाद एसडीओ ने दो दिन के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत होकर लौट गए। यहां ललित गुप्ता, ब्रजमोहन शर्मा, दीपक जैन, नवीन गर्ग, मईनू प्रधान, साजिद, नीटू जैन, राजकुमार शर्मा, अनिल पंजाबी, शिवम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें