सरधना। मोहल्ला किलाखेवान निवासियों ने पालिका पर सड़क निर्माण नहीं कराने का आरोप लगा हंगामा किया। लोगों ने बताया कि छह माह पूर्व पालिका ने सड़क निर्माण का टेंडर खोला था। लेकिन पालिका अभी तक काम नहीं शुरू करा पाया है। लोगों का आरोप है कि वार्ड सभासद व ईओ से भी इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बुधवार को लोगों ने एसडीएम राकेश कुमार को मामले से अवगत करा जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में मोसीन, विक्की, समीना, राजेंद्र, जोनी आदि शामिल रहे।