संत जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हिंदी सप्ताह के तहत बुधवार को पदगायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना रहीं। पदगायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। बीए प्रथम वर्ष से पायल प्रथम, अंजली द्वितीय और मीनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष से स्नेहा प्रथम, मेघा जैन द्वितीय व विनीता तृतीय स्थान पर रहीं। बीए तृतीय वर्ष से शहनुमा प्रथम, सारिका भाटिया द्वितीय और आरती शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से अंजू प्रथम, बुसरा द्वितीय, सुहालिया तृतीय स्थान पर रहीं। बीए द्वितीय वर्ष में मेघा प्रथम, शिवानी सोम द्वितीय, स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष से मोनी बंसल ने प्रथम, प्रीति जैन ने द्वितीय और सारिका भाटिया ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके निर्णाक मंडल में डॉ. अर्चना विश्नोई, डॉ. अंजली मित्तल रहीं। इस मौके पर संचालन सारिका भाटिया व प्रियांशी सोम ने किया। प्रतियोगिता डॉ. महेश पालीवाल के निर्देशन में हुई। डॉ. मंजरी चंद्रा, डॉ. पूनम, महिमा शर्मा, पूनम आदि उपस्थित रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में रिहान ने मारी बाजी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित गुडविन इंटर कॉलेज में बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय स्वच्छता के लिए मैं क्या करूगां रहा। इसमें आसपास के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक समिति में रहे मदीना चौहान, राकेश कुमार, व आसिफ पंवार ने प्रतियोगिता में 95 अंकों के साथ रिहान चौहान को प्रथम स्थान के लिए चुना। गजाला निवासी जसड़ सुल्ताननगर को द्वितीय स्थान, व राजेश कुमार को तृतीय स्थान के लिए चुना। तीनों मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक दीन मौहम्मद चौहान, एनवाईवी इस्तेखार, मीनाक्षी, फुरकान, राजेश, उम्मेद पंवार, स्वीटी चौधरी, मुनव्वर पंवार, आसिफ उर्फ सोनू, याकूब, सचिन सोम, राव तबस्सुम, आदि उपस्थित रहे।